
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत मोची बस्ती स्थित नाले में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि किसी ने इस नवजात शिशु को बहते नाले में फेंक दिया. नाले में शिशु के शव की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात शिशु आखिर किसका है. सूत्रों की मानें तो किसी कलयुगी मां ने शिशु को जन्म दिया और लोक-लाज के कारण शिशु को नाली में फेंक दिया है. उधर शिशु का शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए.





