
जमशेदपुरः जमशेदपुर के साकची में इन दिनों लगातार छिनतई की घटना सामने आ रही है. गुरुवार को भी साकची स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय के बाहर रिक्शा में अपने पिता के साथ जा रही ह्युम पाइप निवासी उन्नति कुमारी से बाइक सवार दो अपराधियों ने पर्स की छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तेजी से एमजीएम की ओर फरार हो गए. इधर उन्नति ने मदद की गुहार लगाई पर तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.(नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. रिक्शा चालक मकसूद ने बताया कि उन्नति अपने पिता के साथ पुराना किताब दुकान जा रही है. ह्यूम पाइप से उसे पुराना किताब दुकान जा रही थी. आबकारी विभाग के कार्यालय के बाहर सामने से बाइक सवार दो युवक आए और पर्स छीन कर फरार हो गए. पर्स में नकद और मोबाइल के अलावा अन्य दस्तावेज थे.






