
जमशेदपुर : जाको राखे साइयां, मार सके न कोय … यह पंक्ति आज जमशेदपुर के परसुडीह थाना अन्तर्गत बारीगोड़ा के पास चरितार्थ हुई. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने राजीव रजक पर फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल लॉक होने से गोली नही चली. जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. पेशे से मिनी बस चालक राजीव ने इस मामले में परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना बुधवार शाम की है. राजीव ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर था तभी एक बाइक पर सवार होकर मुन्ना सिंह, अविनाश सिंह और दिनेश गिरी उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की. मारपीट के बाद राजीव ने उसकी छाती पर पिस्टल रखकर फायरिंग करने का प्रयास किया पर पिस्टल लॉक होने के कारण गोली नही चली. राजीव के अनुसार आरोपियों के साथ उसका पुराना विवाद है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





