जमशेदपुर के पोटका थाना अंतर्गत के हाता रोड पर पुल के पास रफ्तार कर कहर देखने को मिला. जहां बाइक सवार दो युवको को तेज रफ्तार हाईवा ने अपने चपेट मे ले लिया. जिससे बाइक सवार दोनो युवको की घटना स्थल पर मौत हो गई. वही चालक हाईवा छोड़ कर फरार हो गया.इधर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. और दोनो युवको के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई. वही हाईवा को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनो युवक हल्दीपोखर के रहने वाले है. दोनो बाइक से बजार जा रहे थे. तभी नशे कि हालत मे हाईवा चालक ने इन दोनो को अपने चपेट मे ले लिया. जिससे दोनो युवको की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक का नाम मोहम्मद शाहबाज है. दूसरे युवक की पहचना पुलिस कर रही है.




