
जमशेदपुर : पिछले दिनों जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत हुडको के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुए सिक्यूरीटी गार्ड की पत्नी अपने पति के इलाज को लेकर दर- दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. बताया जाता है, कि गार्ड के कमर की हड्ड़ी टूट गयी है. इधर शनिवार को गार्ड की पत्नी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उप श्रमायुक्त कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने अपने पति के इलाज को लेकर हो रहे परेशानियों से उप श्रमायुक्त को अवगत कराया. गार्ड राजन श्रीवास्तव की पत्नी सुजाता श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना के कारण इलाज नहीं हो रहा है. जबकि निजी अस्पताल में ईलाज कराने के पैसे उनके पास नहीं हैं. एजेंसी के ठेकेदार द्वारा न पीएफ काया जाता था न इएसआईसी, ऐसे में उनके पति का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है. वहीं सामजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार ने वैसे एजेंसी संचालक का लाइसेंस रद्द करने की मांग उप श्रमायुक्त से की. फिलहाल महिला अपने पति के इलाक को लेकर दर- दर की ठोकर खाने को मजबूर है.







