
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित मुस्लिम बस्ती में शनिवार की रात हवाई फायरिंग होने से इलाके में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना कि सूचना गोलमुरी पुलिस को दी। गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना स्थल से पुलिस को एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
सीसीटीवी फुटेज में 3 बाइक पर सवार 9 युवक नजर आ रहे है। दूसरी ओर से 1 स्कूटी पर सवार तीन युवक दिखाई दे रहे है। सभी युवकों के बीच हाथापाई होते हुए दिखाई दे रहा है, हाथापाई के बाद युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ युवक झगड़ा करते हुए बस्ती में आए और तीन राउंड फायरिंग करते हुए गाली के अंदर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार युवक पहले कहीं और से झगड़ा करते हुए आ रहे थे। भागते हुए कुछ युवक मुस्लिम बस्ती में पहुंच गए। यहां पर पीछा करते हुए कुछ युवक आए दोनों पक्षों के बीच हथा पाई हुई जिसमें उन्होंने हवाई फायरिंग कार दी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है ।












