• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 18, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur nishan yatra- 10 मार्च को निकलेगी 160वीं निशान यात्रा,महिलाएं लगाएंगी श्याम नाम की मेहंदी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: युवाओं में धर्म के प्रति सकारात्मक सोच के उदय के लिए सतत् प्रयासरत नगर के धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री श्याम बाल मंडल के अंतर्गत श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 मार्च सोमवार को विशाल रात्रि निशान यात्रा निकाली जाएगी. यह जानकारी समिति के अनिल मोदी, विमल अग्रवाल, अनिल रिंगसिया, एवं अन्य ने बिष्टुपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि रात्रि निशान यात्रा की शुरुआत जमशेदपुर में समिति ने पहली बार की थी. समिति द्वारा प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को रात्रि निशान यात्रा निकाली जाती है. रात्रि निशान यात्रा का यह क्रम 159 माह से लगातार जारी है. श्याम प्रभु की भक्ति में फागुन माह का विशेष महत्व होता है. इस फागुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी 10 मार्च 2025 सोमवार को 160वीं निशान यात्रा साकची स्थित शिव मंदिर से रात्रि 7:00 बजे निकाली जाएगी. जो की नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जुगसलाई स्थित बैकुंठ धाम मंदिर में जाकर समाप्त होगी. फागुन शुक्ल एकादशी को पूरे देश में बाबा श्याम के आराधना की जाती है. जमशेदपुर में भी श्याम भक्तों ने फागुन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी में जमशेदपुर को शाम में बनाने की तैयारी कर रखी है. फागुन माह में इस यात्रा का विशेष महत्व इसलिए हो जाता है क्योंकि फागुन में राजस्थान के खाटू धाम में बाबा श्याम का सतरंगी मेला लगता है. इसमें देश-विदेश के करोड़ों भक्त जाकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं जो भक्त खाटू धाम नहीं जा पाए उनको खाटू जैसा माहौल देने का काम समिति की निशान यात्रा करती है. आयोजन में निरंतर के कारण यह निशान यात्रा श्याम भक्तों के श्रद्धा एवं आकर्षण का केंद्र है.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

इस निशान यात्रा में 2500 पुरुष एवं महिला श्याम भक्त अपने हाथों में निशान लेकर साकची से चलेगी और पूरे रास्ते अपने भजनों से बाबा को रिझाते हुए जुगसलाई आकर बाबा के चरणों में निशान को अर्पित करेंगे.उन्होंने बताया कि निशान यात्रा के एक दिन पूर्व 9 मार्च को समिति की महिलाएं एक दूसरे के हाथों में बाबा श्याम नाम की मेहंदी लगाएंगी एवं बाबा श्याम से सुख और समृद्धि का वरदान मांगेंगी.पुष्प सज्जित चलंत दरबारनिशान यात्रा में चलने के लिए बाबा श्याम का एक विशेष चलंत दरबार सजाया जा रहा है. एक वाहन को विशेष रूप से सुसज्जित कर बाबा श्याम का दरबार सजाया जाएगा. इस वाहन को सजाने के लिए कोलकाता से पुष्प कारीगर बुलवाए गए हैं जो की अलग-अलग फूलों से बाबा श्याम के दरबार को सजाएंगे. यह रथ पूरी निशान यात्रा में आगे आगे चलेगा. पूरे रास्ते बाबा श्याम के भक्त बाबा से फूलों की होली खेलते हुए चलेंगे. निशान यात्रा में अलग-अलग झांकियां भी सजाई जाएगी जो की दरबार के साथ-साथ चलेंगे. दरबार में बाबा श्याम को छप्पन भोग और 36 व्यंजन का भोग लगाया जाएगा जो कि बाद में प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाएगा.निशान यात्रा साकची शिव मंदिर से पलंग मार्केट, बसंत टॉकीज चौक,साकची थाना रोड, गरमनाला रोड,बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस, डायगनल रोड ,जुगसलाई थाना रोड,जुगसलाई फाटक, चौक बाजार होते हुए बैकुंठ धाम मंदिर पहुंचेगी. रास्ते में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भक्तों का स्वागत किया जाएगा.इस निशान यात्रा में श्याम नाम की मेहंदी, बाबा का भव्य फूलों का श्रृंगार, बाबा श्याम से फूलों की होली, छप्पन भोग, लाइव भजन, देवी देवताओं की विभिन्न झांकी, आदि आकर्षण का केंद्र होगी.(नीचे भी पढ़े)

श्याम भक्तों की सुविधा के लिए निशान प्राप्ति हेतु विभिन्न स्थानों पर निशान कूपन प्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं .जुगसलाई में रुचिका साड़ी सेंटर,जितेंद्र फैंसी स्टोर,साकची में शिव मंदिर के सामने स्थित गिरधारी लाल खेमका,चुना लाइन में बाबा कलेक्शन,बिस्टुपुर में खंडेलवाल कंप्यूटर,एवं भालूबासा में मुरारी मिष्ठान भंडार से कूपन प्राप्त किए जा सकते है.आयोजन में मुख्य रूप से रतन मंगोटिया, नितेश अग्रवाल, सुनील खंडेलवाल,मनोज मोदी, मनोज शर्मा गौरव खंडेलवाल, विष्णु जगनानी,हैप्पी धानुका, विक्की अग्रवाल, पंकज चौधरी, संदीप अग्रवाल, ललित मित्तल, अमित अग्रवाल, अरविंद मोदी, अमित संघी ,हितेश पारीक, मनीष कसेरा, मनोज मोदी, मोहन अग्रवाल, संदीप बरवालिया, चिंटू अग्रवाल इत्यादि की प्रमुख भूमिका है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
खबर

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

July 18, 2026
jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video
खबर

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

July 18, 2026
jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

July 17, 2026
Next Post

Jamshedpur womens university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग की छात्राओं ने चांडिल में किया डंपी लेवल सर्वेक्षण, छठे सेमेस्टर की छात्राओं ने भू स्थलाकृति एवं सर्वेक्षण तकनीकों का प्राप्त किया अनुभव

jamshedpur bengali utsav samiti- सामाजिक कार्यकर्ता पार्थ सारथी चटर्जी बने बंगीय उत्सव समिति के चेयरमैन, बंगाली समाज को मिलेगी नयी ऊर्जा

JWU students on industrial tour : जमशेदपुर महिला विवि वाणिज्य व एमबीए की छात्राओं ने सीखे प्रबंधन के गुर, छात्राओं ने औद्योगिक भ्रमण के तहत आदित्यपुर की वरुण बेवरेजेज का किया दौरा, कंपनी प्रबंधन ने महिला दिवस पर छात्राओं को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

jharkhand got new gift : झारखंड को रेलवे का तोहफा, मुरी पिस्का अमृत भारत स्टेशन में हुए शामिल, पीएम ने किया ऑन लाइन उद्घाटन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News