जमशेदपुर : आगामी बकरीद (ईद-उ-जोहा) के मद्देनजर जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इस संबंध में यातायात डीएसपी कार्यालय से उपायुक्त, ट्राफिक डीएसपी और एसएसपी के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है. बकरीद 7 जून को मनायी जाएगी. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस दौरान 7 जून को जमशेदपुर में नो इंट्री लागू की गयी है. 7 जून को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है. बसे सिर्फ बड़ी गाड़ियों में संचालित होगी.



