चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया. मंच के सदस्यों ने मनोहर लाल+2 उच्च विद्यालय चाकुलिया के परिसर में पौधरोपण किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो तथा शिक्षक राजीव लोचन भुई,उमाशंकर पाल,शंकर महतो,प्रसाद मन्ना,जूही कुमारी, अंजू कुमारी,सायंती पालित,नेहरा खलको कुमारी, सुभाषीस पाल,अमित दत्त, बहादुर हांसदा,सुराई हांसदा,राकेश रजक, दिनेश कुमार, आशीष गुप्ता, रश्मि सिंह समेत अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे.पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत में वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं गणमान्यों के बीच शाखा अध्यक्ष ने पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता अभियान, ग्रीन सेल्फी, जंगलों में पेड़ों की कटाई रोकने एवं अधिकाधिक पौधे लगाने आदि का संदेश दिया.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण स्वस्थ नागरिक, स्वस्थ जीवन की बातों को जन जन तक पहुंचाया. इसके उपरांत शिक्षक, बच्चों एवं युवा मंच के सदस्यों द्वारा कुल 7 पौधे लगाए गए,जिसमें मुख्यत आम, जामुन, इमली, कटहल,अशोक,सागवान इत्यादि पेड़ थे.मौके पर सदस्यों ने कहा की मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर 101 पौधे लगाएगी.साथ ही साथ लगाए गए पेड़ों के रखरखाव के लिए सदस्यों द्वारा अभियान चलाया जाता रहेगा. इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के अध्यक्ष विवेकानन्द लोधा, कोषाध्यक्ष अमितेष रुंगटा, संयुक्त सचिव सुमित शर्मा, विक्रम लोधा,सलाहकार विवेक लोधा, कार्यकारिणी सदस्य मोहित लोधा, अमर लोधा, अनीश अग्रवाल, चिन्मय शर्मा, भार्गव लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.



