
जमशेदपुर : जमशेदपुर में 21 फरवरी को नो इंट्री घोषित किया गया है. 21 फरवरी को महाशिवरात्री का पर्व होने के कारण यह नो इंट्री लागू की गयी है. इसके तहत बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. जमशेदपुर के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और ट्राफिक डीएसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से नो इंट्री का आदेश जारी किया गया है. इसके तहत 21 फरवरी को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. इसका आदेश निर्गत किया गया है और सख्ती से नो इंट्री को लागू करने का आदेश पुलिसकर्मियों को भी दिया गया है.








