
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित न्यूवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड में नव वर्ष के अवसर पर कंपनी परिसर में केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्लांट हेड राजू रामचंद्रन, यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, यूनियन उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से केक काटा. इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजू रामचंद्रन ने कहा कि पिछले वर्ष उत्पादन के मामले में कंपनी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा. आशा है इस वर्ष (2020) भी कंपनी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए नए लक्ष्य को प्राप्त करेगी.

राकेश्वर पांडेय ने सभी कर्मचारियों को नव वर्ष की बधाई दी व कर्मचारियों को कंपनी के प्रदर्शन को और आगे बढ़ाने की अपील की. इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव कटिबद्ध है. इस मौके पर राजू रामचंद्रन, राकेश्वर पांडेय, संजीव श्रीवास्तव के अलावे जितेंद्र जैन, सरोज सिंह, श्रीकान्त सिंह, संदीप परांजपे, राहुल चटर्जी, अनिल गोस्वामी, अतुल कुमार, के सी सिंह, संजय सिंह, पीवी मूर्ति व अन्य लोग उपस्थित थे.








