जमशेदपुर: भारत रत्न डॉक्टर बीआर अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर ही भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया जा सकता है.उक्त बातें ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने बाबा साहब बीआर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कही. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर शाखा के तत्वावधान में शनिवार को टाटानगर शाखा कार्यालय में भारत रत्न डॉक्टर बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रख कर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया.(नीचे भी पढ़े)
श्री प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के बदौलत ही भारत के मूलवासी देश की मूल धारा में सम्मिलित हो सके हैं. भारतवर्ष में कुछ ऐसी शक्तियां है जो भारतवर्ष के संविधान को समाप्त करना चाहती है. ऐसे तत्वों के विरुद्ध लोकतांत्रिक एवं वैचारिक क्रांति का प्रादुर्भाव करने का वक्त आ गया है. महापरिनिर्वाण कार्यक्रम में अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर शाखा सचिव मुंद्रिका प्रसाद, रनिंग शाखा के सचिव आशीष गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन साहू, सहायक सचिव आदर्श कुमार, सहायक सचिव जितेंद्र कुमार, गंगा प्रसाद, चंद्रमणि पटेल, रविकांत कुमार, सूरजबिंद पटेल, रंजीत कुमार ,पीके बरनवाल, मुकेश साह, शत्रुध्न महतो, जवाहर कर्मकार,आदि उपस्थित थे.



