
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत एक होटल के सभागार में पूरे मानगो क्षेत्र की मस्जिदों के इमाम उलेमा के साथ जिले के एडीएम लॉ एंड आर्डर नन्द किशोर लाल, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, आजादनगर थाना क्षेत्र के इंसिडेंट कमांडर श्रवण कुमार दास, मानगो, उलीडीह और आजादनगर के थाना प्रभारी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी अपनी-अपनी मस्जिद से ऐलान करेंगे और आवाम को आगाह करेंगे घर से मास्क पहन कर निकलें और बार-बार घर से न निकलें. हफ्ते का राशन एक साथ ही खरीद लें. सोशल डिस्टेंस बना कर रखें और अपने घरों में हिफाज़त से रहें. अपने घर में परिजनों की भी कोविड 19 से हिफाज़त करें. साथ ही बचाव के लिए बारी आने पर वैक्सीन लगवायें. (नीचे भी पढ़ें)

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल ने उलेमा की प्रसंशा करते उनसे पिछले साल की तरह इस साल भी साथ देने की अपील की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑल इंडिया तंजीम अहले सुन्नत जमात के शमशाद कादरी, पैगाम ए इस्लाम के फाउंडर चेयरमैन सैयद सैफुद्दीन असदक, शिया मस्जिद के पेश इमाम सैयद मोहम्मद हसन, जामा मस्जिद अहले हदीस के इमाम उमर, मदीना मस्जिद के इमाम अब्दुल मालिक मिस्बाही, मदरसा दारूस सलाम और साबरी मस्जिद के इमाम सगीर आलम, मदरसा दारूल किरात के फाउंडर चेयरमैन हाजी मुख्तार सफी, ऑल इंडिया जमात ए उलेमा हिन्द के सेक्रेटरी हाफिज अनवर आलम, हज कमेटी के शेख बदरुद्दीन,उस्मान घनी मस्जिद के इमाम, इमाम जुल्फेकार आलम, इमाम रेयाजुद्दीन, आसमा मस्जिद के इमाम, इमाम अशफाक आलम, जवाहनगर और आजादनगर मस्जिद के इमाम उपस्थित थे. बैठक का संचालन मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान तथा धन्यवाद ज्ञापन पटमदा सर्किल के डीएसपी सुमित कुमार ने किया.















