
जमशेदपुरः शोभा सहाय ट्रस्ट द्वारा स्तनपान दिवस के उपलक्ष्य पर गालूडीह दारीसाईं गांव के सबर बस्ती में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. यह शिविर टीवी और कुपोषण से ग्रसित लोगों के लिए लगाया गया, जिसमें सभी लोगों का जांच के साथ दवायों का भी वितरण किया गया. साथ ही डॉक्टर और ट्रस्ट की महिलाओं द्वारा लोगों को जागरुक भी किया गया. समय-समय पर दवाई और घरों की साफ-सफाई जरूरी है, नशामुक्त रहे पौष्टिक आहार का सेवन करे माताओं को स्तनपान के बारे में भी जागरूक किया गया, जिसमें 6 माह तक बच्चों को स्तनपान अवश्य कराते रहने का निर्देश दिया. शिविर को संपूर्ण रूप से पूरा करने में ट्स्ट के अध्यक्ष सुनील सहाय, महासचिव खुशबु कुमारी, संयुक्त सचिव सोनम श्रीवास्तव ,संगठन सचिव चंदना रानी, विजया लक्ष्मी, गौरी कुमारी, उर्मिला देवी, अंजू मुखी, नितेश सहाय अन्य सदस्य उपस्थित रहें.





