
जमशेदपुर: बागबेड़ा रेलवे ट्रेफिक कॉलोनी निवासी प्रशांत साहू को समाजिक संस्था निर्माण द्वारा पुरस्कृत किया गया. झारखंड ऐकडेमिक काउन्सिल(जैक) 12वीं के विज्ञान संकाय द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला टॉपर 434 अंक (86.8%) अंक प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन किया. इस दौरान उसके आवास पर भाजपा नेता उपेन्द्रनाथ सरदार, संस्था के अध्यक्ष विजय सिंह, मुकेश सिंह, विकास कुमार और गौतम गुप्ता के द्वारा पेन , डिकसनरी और कैडबरी का गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. वहीं संस्था द्वारा उसे जरूरत पड़ने पर आगे सहयोग का आश्वासन दिया गया.






