
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नमन की ओर से वीर शहीद चंद्रशेखर को नमन किया गया. उनको श्रद्धांजलि दी गयी. साकची स्थित नमन के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जीवनी वीरता, साहस, शहादत की अदभुत मिसाल हैय इनसे प्रेरित होकर हजारों युवा स्वाधीनता संग्राम में सम्मिलित हुए व अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था.

उन्होंने कहा कि नमन परिवार ऐतिहासिक महापुरूषों व शहीदों के दिखाए मार्ग का अनुशरण व उनके संदेश को आत्मसात करने हेतु लोगों को खास कर युवा वर्ग को प्रोत्साहित करता रहा है और आगे भी अपने इस कार्य को सफलतापूर्वक करता रहेगा. कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनो के साथ मातृशक्ति व युवाओं की अच्छी खासी उपस्थिति थे. कार्यक्रम को समाजसेवी रामकेवल मिश्रा ने भी संबोधित किया. संचालन पप्पू राव व धन्यवाद ज्ञापन अमित पाठक ने किया. कार्यक्रम में असीम पाठक, नरेंद्र सिंह निंदि, ब्यूटी तिवारी, सरबजीत सिंह, स्वाति मित्रा, अंजलि राव, एन पद्मा, काकुली मुखर्जी, पुतूल सिंह, नीना कालिंदी, आशा देवी, नवीन तिवारी, अशोक दास, प्रिंस सिंह राज पासवान, विकास, विभाष मजुमदार, दीपक सिंह, सागर चौबे, कौशिक, मनीष सिंह, विक्की तारवे, मोहन दास, शक्ति, बबलू राम, सूरज चौबे, कार्तिक जुमानी, पिंटो भीरभीरिया, नंद किशोर मुंडा, रंजीत सोनी समेत अन्य लोग मौजूद थे.






