
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो पुल से स्वर्णरेखा नदी में एक युवक द्वारा छलांग लगाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि समय रहते पीसीआर के जवानों ने उसे देखा और उसे पकड़कर मानगो थाना ले गए जहां उससे पूछताछ की जा रही है. युवक का नाम मोनू सिंह बताया जा रहा है वह सरायकेला-खरसावां जिले के तामोलिया का रहने वाला है. घटना लगभग दो बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार युवक पुल पर छलांग लगाने की नियत से खड़ा था. वह अचानक से पुल पर लगे जाली पर चढ़ने लगा. पास ही मौजूद पीसीआर के जवानों ने उसे देखा और उसे पकड़ने दौड़े. तब तक युवक जाली पर चढ़ चुका था. किसी तरह जवानों ने उसे रोका और जाली से नीचे उतरा. इधर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है. फिलहाल अभी तक उसके परिजन थाना नही पहुंचे है.












