जमशेदपुर : मानगो नगर निगम कार्यालय में महापौर की अगुआई में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस आयोजन में अपर नगर आयुक्त, उप महापौर, सहायक नगर आयुक्त एवं सभी वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर नगर निगम की ओर से विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

पर्यावरण के दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शैक्षणिक संस्थानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसमें वर्कर्स कॉलेज के प्रिंसिपल, शाइन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल, आरवीएस एकेडमी के प्रिंसिपल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

महापौर सुधा गुप्ता ने इस अवसर पर पौधा रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत गार्बेज सेग्रिगेशन एवं कलेक्शन तथा निस्तारण के लिए विभाग के निर्देश पर अभियान चलाने एवं इंप्लीमेंटेशन की जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

अपर नगर आयुक्त ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए नगर वासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की. उन्होंने लोगों से मानगो को स्वच्छ एवं सुंदर रखने की भी अपील की. नगर निगम के कार्यालय परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों के अलावा कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे.







