
जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इनके सदस्यों द्वारा वोकेशनल विभाग में गमले भी लगाए गए। कार्यक्रम कि शुरुआत मासिक मीटिंग से की गई जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस.पी. महालिक द्वारा की गई। मीटिंग का एजेंडा आगामी कार्यक्रम की योजना एवं उसका निष्पादन था। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. महालिक, वोकेशनल विभाग के संयोजक डॉ. अनिल चंद्र पाठक, सहायक प्राध्यापक अमित कुमार, क्लब के अध्यक्ष रौनक, सचिव सरफराज, जाकी अकमल, विजय जयसवाल, आलोक कुमार, नितेश ओझा, इत्यादि उपस्थित थे। क्लब के सदस्य काफी उत्साहित थे. आगामी कार्यक्रम को लेकर, उन्होंने समाज में एक बेहतर काम कर अपनी एवं महाविद्यालय की छवि को नये रूप से स्थापित करने का भरोसा भी दिलाया.





