
जमशेदपुर : प्लाज्मा डोनेशन अभियान में अपने रोग प्रतिरोधी क्षमता (इम्युनिटी सिस्टम) के कारण कोरोना संक्रमण को मात देने वाले 5 योद्धाओं ने यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेट किया। प्लाज्मा का उपयोग कोरोना से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए एक विधि के रूप में उपयोग किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण पर विजय पाने वाले योद्धा अंशु कुमार सिन्हा जिन्होने आज दूसरी बार प्लाज्मा डोनेट किया, साथ ही सोमनाथ गांगुली, वेदान्त आगिवाल, सन्नी कुमार रजक तथा संतोष कुमार ने अपना प्लाज्मा डोनेशन किया। जमशेदपुर ब्लड बैंक में अफेरेसिस मशीन के सहयोग से होने वाले इस प्लाज्मा डोनेशन को प्रोमोट करने में जिला प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष सूरज कुमार के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं। जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. एल.बी. सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला एवं ब्लड बैंक के तकनीशियनों के देखरेख में प्लाज्मा डोनेशन सम्पन्न हो रहा है। सभी प्लाज्मा डोनर्स को सम्मानित करते हुए जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र साथ ही जमशेदपुर ब्लड बैंक ने द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया। प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढाने के लिए प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, राधेश्याम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

रक्तदान पखवाड़ा का समापन 15 को
जमशेदपुर : विश्व रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रक्तदान के विशेष अभियान जो कि एक पखवाड़ा के रूप में 1 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया गया उसका समापन कल 15 अक्टूबर को विशेष रक्तदान शिविर के साथ जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया जायेगा, जिस सम्बन्ध में जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार तथा मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने वैसे सभी रक्तदाताओं से अपील किया है कि जिनके रक्तदान का 90 दिन पूरा हो गया हो वो विशेष रक्तदान पखवाड़ा के समापन पर 15 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 9 बजे से संध्या 5 बजे तक जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोगी बनें। उन्होने कहा कि इन 14 दिनों में रक्तदाताओं के आगे बढ़ने के कारण रक्त की कमी की समस्या का बहुत हद तक समाधान किया गया, किन्तु रक्तदाता नियमित रूप से रक्तदान करते रहें तो ये परिस्थितियां कभी नहीं आयेंगी। उन्होने आग्रह किया कि वैसे युवा जिन्होने 18 वर्ष की उम्र को पूरा कर लिया है एवं नियमित रक्तदाता जमशेदपुर ब्लड बैंक में आकर रक्तदान करें, उनके स्वागत के लिए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की टीम धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में उपस्थित रहेगी तथा रक्तदाताओं को सहयोग करेगी।






