
पत्नी को तीन तलाक देने वाले पति को पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 17 स्थित रौनक महल निवासी शाहबाज खान को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है. शाहबाज पर उसकी पत्नी द्वारा तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. इस संबंध में मानगो थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि 6 अक्टूबर को महिला द्वारा मामला दर्ज कराया गया था, महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका पति शाहबाज कुछ महीने पहले ही विदेश से आया है, आने के बाद से ही पुलिस वह उसे नहीं रखना चाह रहा था, शाहबाज ने उसे तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया था, जिसे महिला तलाक नहीं मान रही थी पर फिर भी शाहबाज उसे अपने घर में नहीं रख रहा था. शिकायत के बाद मानगो थाना में मुस्लिम विवाह अधिकार अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया और कार्यवाही करते हुए शाहबाज को जेल भेज दिया गया।
लॉक डाउन में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत पदमा रोड निवासी विसन सिंह उर्फ बंटी (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी बंटी के परिजनों को बुधवार की सुबह हुई. घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध ने मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर के बयान पर आस्वभविक मौत का मामला दर्ज कराया है, मनप्रीत के अनुसार बंटी लॉक डाउन के दौरान आर्थिक तंगी से परेशान था. मंगलवार की रात वह खाना खा कर सो गया. सुबह जब घर वाले उठे और उसे ढूंढा तो वह अपने कमरे में नहीं था, जब सभी छत पर गए तो देखा की बंटी ने सीढ़ी के किनारे ग्रिल से दुप्पटे के सहारे खुद को फांसी लगा ली है.






