
Jamshedpur : plasma donation : प्लाज्मा डोनेशन अभियान में आज दो नये कोरोना विजेताओं का नाम जुड़ा जिन्होंने कोरोना से जंग जीतने के बाद आज यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेट किया। आज यहां प्लाज्मा डोनेशन करने वाले अनिल खेमका एवं शिव प्रकाश सिंह को डिप्टी कलक्टर स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा एसडीपी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया साथ ही उन्हें जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस द्वारा उपायुक्त सह अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया।

प्लाज्मा डोनेशन अभियान में और नये लोगों के जुड़ने की आवश्यकता है, उक्त विचार यहां प्लाज्मा डोनर का उत्साह बढाते हुए जिला में प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी सुश्री स्मिता नागेशिया ने व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि अब जबकि 80 से अधिक लोग प्लाज्मा डोनेशन के इस अभियान से जुड़कर कोरोना प्रभावित लोगों के जीवन को बचाने में अब तक आगे आ चुके हैं, ऐसे में प्लाज्मा डोनेशन के प्रति नकारात्मक भ्रान्तियां खत्म हो जानी चाहिए और वैसे हर कोरोना विजेता जिन्होने 14 दिनों या उससे पूर्व कोरोना को मात दिया है, उन्हें आगे आकर इस अभियान से जुड़कर उन लोगों के लिए जीवन की एक आशा बननी चाहिए जो कोरोना संक्रमण के बीच में हैं और जिन्हें संक्रमण मुक्त होने के लिए प्लाज्मा की आवश्यकता है।








