जमशेदपुर : 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. इसी भावना के साथ बचपन प्ले स्कूल कपाली में 79वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गयी. स्कूल की प्रधानाध्यापिका फरहा नाज़ और निदेशक मतिनुल हक अंसारी के द्वारा झंडा फहराया गया. ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया. (नीचे भी पढ़ें)

देशभक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ. इस समारोह ने सभी को देशभक्ति और एकता की भावना से भर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को भी सजाया गया था और छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला. मौके पर प्रिंसिपल फरहा नाज, अफशा इरफान, फरहातुन निशा, अरफा फातिमा, सबीना परवीन, शाफिया, फहमीदा खातून, नगमा, बुशरा, राइमा नाज, शमीमा परवीन, सायरा बीबी, आतिफा, इजाजुल, इकरामुल, फरहान
मुन्ना मौजूद थे.



