जमशेदपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ईया फाउंडेशन ने अपने संस्थापक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में कदमा केएफ़ 2 में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर वहां निवासरत टाटा स्टील के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मिलकर अनेक फलदार पौधे लगाए. इन पौधों की व्यवस्था टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से की गई थी. (नीचे भी पढ़ें)

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली का विस्तार और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करना है. (नीचे भी पढ़ें)
लगाए गए वृक्ष भविष्य में स्थानीय लोगों को ताजे फल, ठंडी छाया और स्वच्छ हवा प्रदान करेंगे. कार्यक्रम में केएफ़ 2 की अध्यक्ष काजल पटेल ने भी फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों को सबसे बड़ा तोहफ़ा देने जैसा है. ईया फाउंडेशन ने इस दिशा में जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है और हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
श्री दीपक मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देशभक्तों के बलिदान की याद दिलाता है और यह भी सिखाता है कि हम समाज व पर्यावरण की जिम्मेदारी निभाएं. (नीचे भी पढ़ें)
वृक्षारोपण उसी दिशा में हमारा एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण योगदान है. इस अवसर पर ईया फाउंडेशन के सदस्य आदित्य भारती, मनमोहन, आकाश, अमन, अनुराग, सैफी, अफरोज, चीकू, कुमार अंकित, मयूर पटेल, सुमित सुमन, मोंटी महतो, पंकज, अक्षय राजपूत, राकेश राजीव शुक्ला सहित कई अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया. (नीचे भी पढ़ें)
ईया फाउंडेशन निरंतर रक्तदान शिविर, भोजन वितरण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण जैसी सामाजिक पहलों के माध्यम से समाज सेवा में अग्रसर है.



