बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने शिक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में मुखिया ने विद्यालय के एचएम छोटा भुजंग टुडू द्वारा बिना सूचना दिए विद्यालय परिसर से पेड़ काटने और भवन को ध्वस्त करने मामले पर फटकार लगाते हुए कहा कि कभी भी बिना सूचना दिए विद्यालय में किसी कार्य को ना किया जाए. उन्होंने विद्यालय के विकास और शिक्षा की विस्तार पूर्वक जानकारी ली और कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे और बेहतर पठन पाठन कराने का निर्देश दिया है.







