जमशेदपुर : जमशेदपुर की साहित्यकार सविता सिंह मीरा को बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से पटना में आयित विशेष समारोह में हिंदी साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया. उपर्युक्त सम्मान बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ के हाथों प्रदान किया गया. डॉ अनिल सुलभ ने इस अवसर पर कहा कि डॉ सविता सिंह ‘मीरा’ अपनी प्रतिभा से हिंदी साहित्य को लगातार नई ऊर्जा दे रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि सविता सिंह मीरा को हाल ही विद्या वाचस्पति सम्मान से भी अलंकृत किया जा चुका है. उनके दो महत्वपूर्ण काव्य एवं गद्य संग्रह ‘गुल्लक’ और ‘मन की कहानी’ तुलसी भवन जमशेदपुर में लोकार्पित हो चुके हैं. पटना हिंदी साहित्य सम्मेलन कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार, विद्वान एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे. कवयित्री ‘सविता सिंह मीरा’ को इस उपलब्धि पर जमशेदपुर के साहित्य जगत ने भी हार्दिक बधाई दी है.



