जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार, अवैध हथियार और अड्डेबाजी के खिलाफ जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक विशेष ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने सूचना एवं आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की. इस दौरान अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. इस दौरान 133.9 किलोग्राम गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अवैध हथियार पर शिकंजा: अवैध हथियार रखने और उससे जुड़े अपराधों के खिलाफ 10 मामले दर्ज किए गए. पुलिस ने 31 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. कार्रवाई के दौरान 10 देशी हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान: अड्डेबाजी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में 2000 से अधिक लोगों की चेकिंग की गई. इनमें से 787 लोगों को पीआर बॉन्ड पर रिहा किया गया. पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य जिले में नशे के अवैध कारोबार, अवैध हथियारों और आपराधिक अड्डेबाजी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है.




