
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सचिन नामक एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार किया जब वह इलाके में ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा था. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सचिन ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. सूचना पाकर पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की और सचिन को गिरफ्तार किया. सचिन पूर्व में भी ब्राउन शुगर बेचने के मामले में जेल जा चुका है.













