जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीताराडेरा पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. गिरफ्त में आये अपराधियों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होम पाइप कल्याणनगर निवासी किशन गगराई (19), मंगल गगराई (21), करन मुंडारी उर्फ झण्टू (25) और अभय नामता (23) शामिल है. सभी अपराधी सीतारामडेरा के होम पाइप कल्याणनगर के रहने वाले है. इनके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और तीन मोबाइल फोन बरामद की गयी है. सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर की रात्रि करीब 11 बजे एसएसपी को सूचना मिली की सीतारामडेरा के कल्याणनगर बस्ती नदीं किनारे अवैध हथियार के साथ कुछ अपराधी लूटपाट की योजना बना रहे है. उन्होंने सिटी डीएसपी और डीएसपी हेड क्वाटर 1 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. कार्रवाई के दौरान चार युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. वे सभी लूटपाट की योजना बना रहे थे. फिलहाल चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.











