
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है. अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन जमशेदपुर पुलिस की ओर से चलायी जा रही है. जमशेदपुर के एसएसपी एम तमिल वणन के पदभार संभालने के साथ ही यह ऑपरेशन शुरु हो गया है जबकि जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत तमाम पदाधिकारी भी लगातार ऑपरेशन चला रहे है. इसके तहत पूरे जमशेदपुर से लेकर उनके सारे नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस लगी हुई है. अखिलेश सिंह गैंग हो या फिर सुधीर दुबे गैंग, फिर से फन उठा नहीं सके, इसके लिए भी हर संभव कोशिश कर रही है. इसके तहत सुधीर दुबे गैंग के करीब छह से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सुधीर गैंग के लोगों से विभिन्न थाना में अलग-अलग रखकर पूछताछ कर ही है. इस संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड में गोलीबारी की घटना में ही उनको जेल भेजा जा रहा है. इसको लेकर पुलिस की ओर से पकड़े गये लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिनको जेल भेजा जायेगा. पूरे नेटवर्क को ही खंगालने का प्रयास किया जा रहा है ताकि फिर से इस तरह की घटनाएं नहीं हो सके. दूसरी ओर, जमशेदपुर पुलिस द्वारा अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्यों को भी पुलिस जेल भेज रही है, जिसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. बताया जाता है कि कंहैया सिंह, कंहैया सिंह के भाई सोमनाथ सिंह, अंशु चौहान और विक्रम को जेल भेजने की तैयारी कर ली है. अंशु चौहान और विक्रम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, जिसके बाद से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि सचिन को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया जा रहा है क्योंकि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. परिवार के लोग उसको घायल हालत में टीएमएच से कोलकाता ले जाना चाहते है. इस मामले में राजा शेरगिल और अन्य लोगों को भी जेल भेजने की तैयारी की गयी है. कंहैया सिंह के भाई सोमनाथ को पैर में गोली लगी है, जिस कारण उसकी स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन उसका भी इलाज चल रहा है. इलाज के बाद सबको जेल भेजा जायेगा. इस मामले में कललू राय के बयान पर एक एफआइआर दायर किया गया है, जिसमें कंहैया सिंह, सोमनाथ सिंह समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच करने के बाद सबको गिरफ्तार किया है. वैसे पुलिस की ओर से अब तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. बताया जाता है कि पुलिस अलग से इसका भी प्रेस रिलीज जारी करेगी. इसको लेकर खुद सिटी एसपी मुहिम चला रहे है.







