
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने रंजय कुमार उर्फ सुजल और अरुण कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. इस मामले में बुद्धेश्वर मार्डी के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. घटना 1 जनवरी 2020 की है. परसुडीह थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि 1 जनवरी को एक बाइक और कार सवार युवकों ने पंप से तेल भरवाया. इस दौरान दोनों पंप में सिगरेट पीने लगे. जब पंप कर्मी ने सिगरेट पीने से मना किया तो दोनों ने मिलकर पंप में तोड़फोड़ की. इस मामले में दो अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की गई और शनिवार को जेल भेज दिया गया.






