
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह गोलचक्कर के पास रैश ड्राइविंग कर रहे कार सवार तीन लोगों को पुलिस ने रोका. इस दौरान कार चालक आकाश मिश्रा पुलिस से ही उलझ गया और भागने का प्रयास करने लगा. भागने के क्रम में आकाश सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घायल अवस्था में ही पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार बारीडीह गोलचक्कर से एक कार साकची की ओर जा रही थी. कार के पीछे सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजित कुमार की कार थी. रंजित कुमार ने कार को रैश ड्राइविंग करते देखा और कार को ओवरटेक कर रोका. इसी बीच कार चालक आकाश पुलिस ही उलझ गया. फिलहाल पुलिस से सभी को थाने में बैठकर रखा है.





