
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित गुरुद्वारा बस्ती निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता के एटीएम कार्ड को बदलकर रुपयों की निकासी कर ली गई. इस मामले में शंकर ने उलीडीह थाना में दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शिकायत में शंकर ने बताया है कि मानगो डिमना रोड स्थित कैनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकासी कर रहे थे. एटीएम से रुपये निकालने में समस्या होने पर उन्होने पास ही खड़े दो अज्ञात लोगों से मदद मांगी. इसी दौरान दोनों ने उनका कार्ड बदल दिया. घर पहुंचने पर उन्होने पाया कि उनके पास जो एटीएम कार्ड है वो उनका नहीं है. थोड़ा देर बाद ही उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर 43 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया. इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.








