जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को अच्छी सफलता हाथ लगी है. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधियों द्वारा लूटपाट करने वाले गिरोह के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सिटी एसपी ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इसकी अधिकारिक जानकारी दी. पकड़े गये अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, चांदी का चैन समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है. पकड़ा गया व्यक्ति जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह का रहने वाला करण भूइयां है. उसके खिलाफ पहले भी अप्रैल 2022 में एक केस दर्ज किया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि टेल्को के पास एक कार पर सवार व्यक्ति को पिस्तौल का भय दिखाकर तीन अज्ञात अपराझियों द्वारा सोने का चैन, चांदी का चेन और अन्य सामान्य लूट लिये थे. इसको लेकर एक केस दर्ज किया गया था. इसको लेकर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही थी. तीन युवक को पुलिस ने एक स्कूटी पर सवार होकर रिवर व्यू कॉलोनी के आगे सुनसान रोड की तरफ घुमते हुए देखा. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस को देखकर स्कूटी लेकर अपराधी भागने लगे कि एक युवक उक्त गाड़ी से गिर गया, जिसको पुलिस ने पकड़ लिया. पकड़ाया युवक के पास से देशी पिस्तौर बरामद किया गया. पुलिस माले की जांच करने लगी, जिसके बाद फरार अपराधियों की पहचान हो पायी. इस कांड के उदभेदन में टेल्को थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, अमीश कुमार, जयकांत कुमार राय, आरक्षी हेमंत तंतुबाई, मोहम्मद हेसामुद्दीन खान और रतन पासवान शामिल थे.




