
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने धातकीडीह में 15 जुलाई को हुई फायरिंग की घटना में नशेड़ी गैंग के चार और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में सोनारी कुम्हारपाड़ा मुस्लिम बस्ती का रहने वाला जाफर अली, कदमा शास्त्रीनगर का रहने वाला शोएब अख्तर और शिबू, धातकीडीह निवासी शकील अख़्तर उर्फ मुन्ना उर्फ टेबलेट और सरफराज कुरैशी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इन लोगों की इस कांड में संलिप्तता पाई गई है. इससे पहले बिष्टुपुर पुलिस ने इसी गैंग के छह और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. नशेड़ी गैंग का मुख्य कर्ताधर्ता गोलमुरी निवासी सलमान को अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है. पुलिस उसको पकड़ने के लिए छापामारी लगातार कर रही है.






