
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस ने देसी कट्टा के साथ शंकरपुर निवासी मनोज नायक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शंकरपुर के काली मंदिर मैदान में छापेमारी कर मनोज के धर दबोचा. पुलिस को देख वह भागने की फिराक में था. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनोज इलाके में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. इसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई. पुलिस ने इसे काली मंदिर मैदान में देखा और उसे पकड़ने गई. पुलिस को देख वह देसी कट्टा फेंककर भागने लगा पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है.











