
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05बीवी 9775 और हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05क्यू 4513 को जब्त किया है. गिरफ्तार युवक जमशेदपुर के सीतारामडेरा ताना क्षेत्र के पटेलनगर क्रिस्टल कांप्लेक्स का रहने वाला मृणमय राय उर्फ आरको शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

उक्त युवक के खिलाफ हले से ही चोरी का एक केस साकची थाना में दर्ज है.ह बताया जाता है कि मोटरसाइकिल की चोरी का केस सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती निवासी आकाश कुमार झा ने केस दायर किया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की थी, जिसके बाद उक्त युवक को चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.















