
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना प्रभारी को हटा दिया गया है. जमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक तरुण कुमार को बिरसानगर का थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सीतारामडेरा थाना में पदस्थापित रवींद्र मुंडा का तबादला कर पोटका का थाना प्रभारी बनाया गया है. इन दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नये पदस्थापित स्थान पर योगदान देने को कहा गया है. बिरसानगर और पोटका के वर्तमान थाना प्रभारी को उनके पद से हटाकर दूसरे स्थानों पर भेज दिया गया है. वे लोग ट्रेनिंग में भी गये है. जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणनन ने यह तबादला किया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





