जमशेदपुर: शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर कदमा स्थित सेवाकेंद पर बाबा बर्फानी ने भक्तों को दर्शन दिए. संस्था के प्रमुख संजू दीदी ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया. उन्होंने कहा कि जैसे अंधकार से हम उजाले की ओर जाते है उसी तरह बाबा भोलेनाथ भी हमे इस अंधकार से निकालने आए है. आज हम शिवलिंग पर भांग धतूरा, अख के फूल इत्यादि चढ़ाते आए है. क्या शिवजी कोने पसंद है जिसकी कोई कीमत नहीं न कोई सुंदर न ही कोई खुशबू है. बात शिव जी पर अपने विकारों को अर्पण करने कि है न कि भगवान को आप का धन चाहिए उन्हें सिर्फ आपके 5 विकारों का दान चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

इस शिवरात्रि के अवसर पर बहुत भारी संख्या में भक्तों की भीड़ बाबा के दर्शन करने आई और बाबा की आरती की. संस्था के बहनों ने बाबा का अदभुद श्रृंगार प्रीति बहन , पुष्पा बहन ,ज्योति बहन, पारुलता बहन ,संगीता बहन ,अनीता बहन सभी ने मिलकर किया. नियमित रूप से राजयोग करने वाले भाई संजय भाई ,कीर्तन भाई ,दिनेश भाई , रंजीत भाई, सोनू भाई , सुकांत भाई,रमेश भाई श्रीनिवास भाई ने सभी को प्रसाद वितरण किया.














