जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में संत निरंकारी मण्डल के द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन छत्र-छाया में निरंकारी संत समागम किया गया. शुक्रवार को समागम के पूर्व महिलाओं द्वारा बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 20 फीट का रंगोली बनाई गई. मौके पर उपस्थित महिलाओं ने बताया कि जमशेदपुर में माता जी के आगमन पर पहली बार रंगोली का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 15 महिलाओं के कथक प्रयास से 20 फीट का भव्य रंगोली बिष्टुपुर गोपाल मैदान में तैयार की गयी है. इसमें जात पात से अलग हटकर रंगोली के माध्यम से दर्शाया गया. माता के विशेष आशीर्वाद से महिलाओं के द्वारा लगभग पांच घंटे में रंगोली बनाया गया.




