• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 15, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela toll plaza issue- देखिये पाटा टोल प्लाजा पर भगवा धारी साधुओं ने कैसे की गुंडागर्दी, टोल प्लाजा का असली वीडियो आया सामने, पुलिस भी साधुओं का हंगामा रोकने में रही नाकामयाब, देखें- video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चांडिल : गुरुवार की शाम चांडिल थाना अंतर्गत एनएच-33 पर पाटा में बने टोल प्लाजा के डाउन लेन पर उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब टॉल प्लाजा कर्मियों के साथ पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती के इशारे पर जमकर तांडव मचा. पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो फुटेज सामने आया है. वीडियो में महंत की मौजूदगी में भगवाधारी साधुओं ने निरीह टोल कर्मियों की बेहरहमी करते नजर आ रहे हैं अब सवाल यह उठता है कि आखिर निरीह टोल कर्मियों की क्या गलती थी ? वीडियो फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जानवरों की तरह टोल कर्मियों की पिटाई हो रही है, बावजूद इसके घटना के करीब 12 घंटे बीत चुके हैं अब तक एनएचएआई की तरफ से एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

सूत्रों की अगर मानें तो पूरे मामले को मैनेज करने का खेल चल रहा है. गुरुवार को करीब एक घंटे तक पाटा टोल प्लाजा पर महंत की मौजूदगी में समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान भगवा धारियों ने निरीह टोल कर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए टोल प्लाजा के उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इतना ही नहीं महंत के समर्थकों ने टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे से जुड़े उपकरणों को भी तोड़ डाले. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोल कर्मियों ने किसी तरह छिप-छिपाकर अपनी जान बचाई. (नीचे भी पढ़ें)

जानें क्या है पूरा मामला- दरअसल महंत विद्यानंद सरस्वती अपनी बगैर नम्बर प्लेट की नयी ग्रैंड विटारा कार से डाउन वीवीआइपी लेन से पारडीह काली मंदिर की ओर जाना चाह रहे थे. ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मी ने महंत की गाड़ी को रोक दिया, जिसपर महंत के चालक ने टोल कर्मी के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. इस बीच गाड़ी में बैठे महंत ने अपने शिष्यों को इसकी सूचना दे दी. देखते ही देखते पूरा टोल प्लाजा भगवामय हो गया. हर तरफ भगवाधारी तांडव मचाते नजर आने लगे. जिसके हाथ जो लग रहा था उसे क्षतिग्रस्त करने पर तुले थे. इंसान हो या उपकरण सभी को नुकसान पहुंचा रहे थे. ये सब बजावते महंत विद्यानंद सरस्वती की मौजूदगी में हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा सरायकेला के आकाश महतो भी अपने समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया. (नीचे भी पढ़ें)

गिड़गिड़ाते रहे थानेदार नहीं, माने महंत- सूचना मिलते ही पहले चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार दलबल के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और महंत विद्यानंद सरस्वती के आगे समर्थकों से हिंसा रोकने की गुहार लगाते रहे. मगर महंत एवं उनके समर्थको ने थानेदार की एक न सुनी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, विधायक सविता महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य क़ाबलू महतो भी मौके पर पहुंचे और महंत से गुस्सा छोड़ हिंसा रोकने की विनती करते हुए मामले को शांत कराने में जुट गए. उधर आसपास के आदिवासी- मूलवासी ग्रामीणों ने भी भगवाधारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. दोनों ओर से विरोध के बाद अतिरिक्त पुलिस बलों को बुलाया गया. ग्रामीणों के गोलबंद होते ही भगवाधारी नरम पड़ने लगे. तब जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाने में पुलिस सफल हुई. उसके बाद महंत पारडी काली मंदिर चले गए जहां उनके साथ चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, विधायक सविता महतो, केंद्रीय सदस्य बबलू महतो सहित महंत के सैकड़ों समर्थक पारडी काली मंदिर पहुंचे जहां महंत ने पुलिस को टोल कर्मी द्वारा बदसलूकी किए जाने संबंधी लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उक्त शिकायत के आलोक में पुलिस ने 1 कर्मी को हिरासत में ले लिया. चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

क्या कहते हैं एनएचआई के अधिकारी- इधर इस मामले पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एनएचआई के स्थानीय प्रबंधक अनुराग चौहान ने गुरुवार को बताया था कि हंगामा करने वालों ने उपकरणों को नुकसान पहुंचाया है, इसलिए यहां कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है. इसकी शिकायत एनएचआई से कर दी गई है. वहां से ऑनलाइन रिकॉर्ड मंगाया जा रहा है. उस आधार पर शिकायत दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाया गया है. हमारे कर्मियों ने कोई गलती नहीं की थी, मगर बेवजह मामले को तूल दिया गया. हमलोग स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग एवं सम्मान करते हैं. महंत जी एवं उनके पसंदीदा नंबर 5060 नंबर की गाड़ी देखते ही हमारे कर्मी ससम्मान उन्हें जाने देते हैं. गुरुवार को गलतफहमी की वजह से उनकी गाड़ी को रोका गया. उन्होंने बताया कि उनकी नई गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं लगी थी और हमारे कर्मी उनके चालक को या उन्हें पहचान नहीं सके. इसके चलते पहले महंत के चालक ने कर्मी की पिटाई कर दी. उसके बाद मामले को अलग रूप दे दिया गया. जिससे हमारे सारे कर्मी डरे सहमे हैं. और उन्होंने टोल में काम करने से मना कर दिया है. उन्होंने बताया कि यह विवाद आपसी वार्ता से भी सलट सकता था सकता था, मगर इस तरह से उपद्रव कराने से आसपास के ग्रामीण भी भड़के हुए हैं. उन्होंने भी पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई थी. इधर घटना के 12 घंटे बाद भी एनएचएआई की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराने से साफ समझा जा सकता है कि पूरे मामले की लीपापोती कर दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)

बड़े रसूख वाले बाबा हैं विद्यानंद सरस्वती- बता दें कि पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती जूना अखाड़ा से ताल्लुक रखते हैं. उनकी पहुंच राजनीति से लेकर प्रशासनिक महकमे तक हैं. बड़े-बड़े नेता और अधिकारी उनके दरबार में हाजिरी लगाते हैं. वैसे यह पूरा मामला केंद्र सरकार से जुड़ा है, मगर घटनास्थल पर स्थानीय झामुमो नेता की मौजूदगी में जमकर उत्पात मचाया गया. सुलह कराने में स्थानीय विधायक सविता महतो झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो भी मौजूद रहे. अब सवाल यह उठता है कि आखिर रसूखदार महंत को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आदेश किसने दिया ? 20 लाख की गाड़ी पर घूमनेवाले महंत ने महज 25 रुपये के टोल के चलते इतना बड़ा तांडव करवा दिया. उल्टा टोल कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया. यहां सवाल यह भी उठता है कि भगवा धारियों के तांडव से घायल हुए टोल कर्मियों का इलाज कौन कराएगा ? बता दें कि इस हमले में आधा दर्जन टोल कर्मी घायल हुए हैं और लाखों का उपकरण क्षतिग्रस्त हुआ है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur suicide – परसुडीह में ट्रेन से सामने कूद कर महिला ने दी जान, दो टुकड़ों में बटा शरीर
खबर

Jamshedpur suicide – परसुडीह में ट्रेन से सामने कूद कर महिला ने दी जान, दो टुकड़ों में बटा शरीर

July 15, 2026
Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने सीएचसी प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने की मांग
खबर

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने सीएचसी प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने की मांग

July 15, 2026
Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं
खबर

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं

July 15, 2026
Next Post
Jamshedpur rural police action- बहरागोड़ा पुलिस ने आर्म्स लेकर घूम रहे अपराधी को किया गिरफ्तार, अपराधी से देसी सिक्सर के साथ खोखा भी बरामद

Jamshedpur rural police action- बहरागोड़ा पुलिस ने आर्म्स लेकर घूम रहे अपराधी को किया गिरफ्तार, अपराधी से देसी सिक्सर के साथ खोखा भी बरामद

Jamshedpur maha shivratri preparations : इस वर्ष महा शिवरात्रि पर लौह नगरी को खास सौगात दिलायेंगे स्वास्थ्य मत्री बन्ना गुप्ता, सोनारी दोमुहानी घाट पर विशेष महा शिवरात्रि महोत्सव का होगा आयोजन, मंत्री बन्ना गुप्ता खुद करा रहे हैं महा शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां, क्या है मंत्री की योजना, बताई पूरी योजना, देखें video  

Jamshedpur income tax survey - जमशेदपुर अक्षेस में आयकर विभाग की टीम की दबिश, टीडीएस में गड़बड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur suicide – परसुडीह में ट्रेन से सामने कूद कर महिला ने दी जान, दो टुकड़ों में बटा शरीर

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने सीएचसी प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने की मांग

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं

Jamshedpur golf league – लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, जेजीएल-9 का खिताब किया अपने नाम

Jamshedpur dd bar case – डीडी बार हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, फरारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suicide – परसुडीह में ट्रेन से सामने कूद कर महिला ने दी जान, दो टुकड़ों में बटा शरीर

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने सीएचसी प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने की मांग

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं

Jamshedpur golf league – लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, जेजीएल-9 का खिताब किया अपने नाम

Jamshedpur dd bar case – डीडी बार हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, फरारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital – बरसात में बढ़ा मरीजों का दबाव, एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था चरमराई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News