
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ केके बारला रविवार को सेवानिवृत हो गए. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें डॉ बारला को भावपूर्ण विदाई दी गई. समारोह में फोरेंसिक हेड डॉ ललन चौधरी ने माला पहना कर उनके खुशहाल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की. डॉ बारला ने इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया. डॉ बारला के सेवानिवृत होने पर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय कुमार को कॉलेज का प्रभार दिया गया है. इस अवसर पर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय कुमार, फोरेंसिक हेड डॉ ललन चौधरी, बायरोलॉजी हेड डॉ प्याली गुप्ता, डॉ विभाकर कुमार, डॉ बुधन बैठा, डॉ एनके सिन्हा, कॉलेज के चिकित्सा स्टाफ के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.







