जमशेदपुर: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लगातार हिंदुओं पर हो रहे हिंसा के विरोध में शुक्रवार को देश भर में विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस कड़ी में जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा, जदयू समेत कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने हाथों मे भगवा झंडा लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. इन्होंने एक स्वर मे बंगाल राज्य मे राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग उठाई.साथ ही जिले के उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र सौंपा गया. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा की बंगाल मे ममता बनर्जी के नेतृत्व मे जिहादियों की सरकार चल रही है और इसका असर देश भर मे पड़ रहा है. बंगाल की जनता ने एक लोकतान्त्रिक सरकार चलाने के लिए सरकार चुनी थी, और उसी लोकतंत्र की हत्या ममता बनर्जी कर रही है.(नीचे भी पढ़े)
बंगाल मे हिन्दुओं के त्योहारों मे निकलने वाले शोभा यात्रा और जुलुस मे जिहादी पत्थरबाज़ी करते हैं और ममता सरकार उन्हें संरक्षण देती है. ऐसे मे अब बंगाल मे राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की.



