जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के होनहार छात्र नीलाभ सेनगुप्ता को पहली कोशिश में एफएमजीइ में सफलता हासिल हुई. ज्ञात हो कि जमशेदपुर के लॉयोला स्कूल से प्लस टू अच्छे अंको से पास करने के बाद नीलाभ सेनगुप्ता एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था पर दो साल की पढ़ाई के बीच में ही कोविड और यूक्रेन में छिड़ी जंग की वजह से नीलाभ सेनगुप्ता को जॉर्जिंया ट्रांसफर लेना पड़ा. वहां तीन साल पढ़ाई करने के बाद एमबीबीएस पास कर विगत मार्च 2026 को वह जमशेदपुर लौटा और एफएमजीइ की तैयारियों में जी जान से लगा रहा. (नीचे भी पढ़ें)
रोजाना 18 घंटे की पढ़ाई करके नीलाभ ने पहली कोशिश में ही एफएमजीइ, जो कि विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्वदेश लौटने पर भारत में प्रैक्टिस करने के लिए देनी पड़ती है. इस परीक्षा में उसने पहली कोशिश में ही अच्छे अंको से पास कर शहर का नाम रोशन किया है. विदेश में पढ़ाई के दौरान शहर छुट्टियों में घर आकर भी नीलाभ कभी समय जाया नहीं किया. टीएमएच के विभिन्न डिपार्टमेंट में अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में उसने अपना ऑब्जरशिप पूरा किया. एफएमजीइ पास करने पर सभी की ओर से नीलाभ को मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है.







