जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हुए कातिलाना हमले में घायल प्रत्युष आनंद का हाल चाल जानने पूर्व विधायक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी कोलकाता पहुंचे. उन्होंने प्रत्युष आनंद के पिता और माता के अलावा अन्य सारे परिजनों से मिले. हाल चाल जाना. झारखंड पुलिस द्वारा घायल प्रत्युष आनंद और उनके परिजनों को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में सुरक्षा मुहैया करायी है. कुणाल षाडंगी ने बताया कि वे जब मिले तो प्रत्युष ने उनको पहचान. उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. परिवार की सुरक्षा में झारखंड पुलिस के दो दो थाना प्रभारी को लगाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रशासन और जिला पुलिस लगातार लोगों के संपर्क में है. गौरतलब है कि 27 जून को बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर अपराधियों ने मिलकर पुलिस की जीप से खींचकर प्रत्युष आनंद और उसके साथी हिमांशु सिंह को चापड़ से मारकर घायल कर दिया था. प्रत्युष आनंद गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसको तत्काल एयरलिफ्ट कर कोलकाता ले जाया गया. वहीं, हिमांशु सिंह की मौत हो गयी है.







