जमशेदपुर : शहर के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है कि बैंक ऑफ़ इंडिया की तामोलिया शाखा के हेड कैशियर जेडी यादव की पुत्री अंकिता यादव ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर इंडियन आर्मी में अधिकारी के रूप में चयनित होकर क्षेत्र और राज्य का नाम रौशन किया है. अंकिता की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे इलाके में हर्ष और गर्व का वातावरण है. (नीचे भी पढ़ें)
अंकिता यादव शीघ्र ही चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में प्रशिक्षण के लिए शामिल होंगी. प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त करेंगी और देश सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगी. उनकी सफलता को युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है.







