सरायकेला : सरायकेला होड़ महासभा की ओर से सिद्धू कान्हू पार्क में बाहा पर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य गणेश माहली विशिष्ट अतिथि थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मनोज कुमार चौधरी ने प्रकृति के रक्षक सभी आदिवासी भाई-बहनों को “बाहा पर्व” को झारखंडी जोहार उद्बोधन कर बधाई दी. उन्होंने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामुदायिक जीवन का प्रतीक है. यह पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने, अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखने तथा समाज में आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है. (नीचे भी पढ़ें)
गणेश माहली ने भी आदिवासियों की समृद्ध परंपरा और संस्कृति पर अपने विचार रखें. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जल जंगल जमीन का सच्चा हितैषी और रक्षक है. इस अवसर पर मनोज चौधरी और गणेश माहली ने ढोल – नगाड़ा बजाते हुए आदिवासी समाज के साथ नृत्य में थिरके. मनोज चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होने को अविस्मरणीय पल बताते हुए कहा कि आदिवासी भाई-बहनों का सच्चे मन से जाहेर स्थान पर आशीर्वाद देना साल का फूल कान में लगाकर अपना मानना अपनी पारंपरिक धोती अपने हाथों से पहनाना और अभिवादन के साथ अपना पारंपरिक मादल उतारकर मुझे बजाने देना, हर एक बात ने दिल को छू लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम, केंद्रीय सदस्य हीरामनि मुर्मू. डॉ शिव शंकर सोरेन, जीतराय मुर्मू, बरियल मुर्मू, डोमान सोरेन, सुपाई सोरेन, नारायण सोरेन, सुरई हंसदा, नरेन सोरेन, दक्षिण हेंब्रम, साबू माझी एवं काफी संख्या में होड़ महासभा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.







