
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित लेहरी बस्ती में जाने वाले एक मात्र रास्ते को टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी (पहले जुस्को) द्वारा बंद किया जा रहा था. इस रास्ते को बंद करने के खिलाफ आम लोग गुस्सा में आ गये. बस्तीवासियों ने काम को रुकवा दिया. बस्तीवासियों की सूचना के बाद कांग्रेस के सोनारी अध्यक्ष बंटी शर्मा सारे लोगों के साथ पहुंचे. इस दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि कैलाश ठाकुर, आनंद पांडेय, रविलाल समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान इन लोगों ने वहां होने वाले काम को रुकवा दिया. इन लोगों ने वहां पिल्लर लगाये जाने का विरोध किया और उसके गड्ढों को भी भर दिया और कहा जब मंत्री जी कहेंगे, तब काम शुरू होगा. (नीचे पूरी खबर पढ़ें और देखें तस्वीरें)

सोनारी कांग्रेस अध्यक्ष बंटी शर्मा और कैलाश ठाकुर का कहना है कि वे लोग इस तरह के जनविरोधी काम का हर स्तर पर विरोध करेंगे. इस काम को वापस नहीं लिया गया तो वे लोग आंदोलन छेड़ेंगे और इस तरह के जनविरोधी कदम का हर स्तर पर विरोध होगा. इसके लिए हर हाल में लोगों के आने जाने के लिए रास्ता छोड़ना होगा क्योंकि किसी भी रास्ते को बंद नहीं किया जा सकता है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बाद ही किसी तरह का कोई काम हो सकता है. मंत्री और हमारे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को बदनाम करने के लिए यह सारा काम कराया जा रहा है, जिसका हर स्तर पर विरोध होगा.




