
जमशेदपुरः झारखंड विधानसभा परिसर में खास समुदाय के प्रतिनिधियों के लिए इबादत कक्ष के फैसले पर राज्य की सियासत गर्म है. सदन में एक ओर जहां प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी व आजसू सरकार के फैसले पर आर- पार की लड़ाई लड़ रही है. वहीं हिंदूवादी संगठन सड़क पर आंदोलित है. जमशेदपुर में भी हिंदूवादी संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है. (नीचे भी पढ़े)
गुरुवार को सनातन उत्सव समिति द्वारा साकची स्थित बिरसा मुंडा गोलचक्कर पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान समिति की ओर से सीएम हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. समिति द्वारा राज्य सरकार पर किसी खास समुदाय को बढ़ावा देने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही गयी. कुल मिलाकर राज्य की सियासत एकबार फिर से मंदिर- मस्जिद और जात- जमात के नाम पर गरमा गई है. यूं कहें तो विधानसभा का मानसून सत्र इसी हंगामे के कारण अपने मुख्य मुद्दों से भटक गई है.














