जमशेदपुर: जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था, जिससे कि नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए ज्ञानवर्धक स्पीच से हुई जिसके माध्यम से उन्होंने नशे के कारण हमारे युवा पीढ़ी के भविष्य पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी ने स्वयं को नशे से दूर रखने का प्रण भी लिया. (नीचे भी पढ़ें)
तत्पश्चात छात्रों ने रंग बिरंगे पोस्टर बनाकर और नारों के माध्यम से भी नशे के खिलाफ अपने विचारों को व्यक्त किया. इस अवसर पर उनके लिए एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.



